मटर ने पलटी चाल, भावों में उछाल

21-Jul-2025 01:32 PM

मटर ने पलटी चाल, भावों में उछाल
★ चना के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और मटर का माल बाहर से कम आ रहा है। पोर्ट पर पड़ा स्टॉक भी अब निकलने लगा।
★ लम्बे समय के बाद मटर बाज़ारों में 1 ही दिन में इतनी बड़ी तेजी आई।
★ पोर्ट पर पड़ा स्टॉक भी खप रहा है और अक्टूबर से पहले बड़ी मात्रा में आयात होने की उम्मीद कम।
★ भविष्य में चना की बढ़ती कीमतों से मटर को और समर्थन मिलने की उम्मीद। 
~~~~~~~~~~
★ आज 1 बजे तक कोलकाता में रूस की मटर में ₹ 25 की तेजी के बाद ₹ 3,450 से 3,550 पहुंची। कनाडा मटर भी ₹ 25 बढ़कर ₹ 3,700 पहुंची।
★ मुंबई में रूस मटर बिना बदलाव के ₹ 3,300 पर स्थिर पर कनाडा मटर ₹ 50 बढ़ कर ₹ 3,550 पहुंची। 
★ मुंद्रा पोर्ट पर रूस मटर ₹ 75 बढ़कर ₹ 3,200 से 3,225, कनाडा ₹ 25 बढ़कर ₹ 3,350 तक बिकी। 
★ हजीरा में रूस की मटर ₹100 के बड़े उछाल के बाद अब ₹ 3,200 से 3,250 के बीच बिक रही है।
~~~~~~
घरेलु मंडियों के भी यही हाल
★ कानपुर यूपी और एमपी दोनों की मटर ₹150 बढ़कर 3,700 से ₹ 3,750 में बिक रही है।
★ ललितपुर में मिल क्वालिटी मटर ₹ 150 चढ़कर ₹ 3,300 तक और पोलिश मटर ₹ 100 बढ़कर ₹ 3,500 के करीब पहुंची।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।