म्यांमार से 2024 में करीब 8.90 लाख टन उड़द एवं 3.13 लाख टन तुवर का निर्यात
03-Jan-2025 06:08 PM
मांडले । भारत से पूर्वोत्तर पड़ोसी देश- म्यांमार से वर्ष 2024 की पूरी अवधि (जनवरी-दिसम्बर) में उड़द का निर्यात उछलकर 8.90 लाख टन के करीब पहुंच गया जबकि तुवर का शिपमेंट 3.13 लाख टन से कुछ अधिक तथा मूंग का निर्यात 6.02 लाख टन के आसपास दर्ज किया गया।
म्यांमार की एक अग्रणी व्यापारिक संस्था- ओवरसीज एग्री ट्रेड एसोसिएशन (ओएटीए) के आंकड़ों से पता चलता है कि देश से जनवरी 2024 में 73,801 टन, फरवरी में 51,948 टन, मार्च में 79,587 टन, अप्रैल में 87,492 टन, मई में 1,02662 टन, जून में 65,239 टन, जुलाई में 71,527 टन, अगस्त में 95,763 टन, सितम्बर में 87,346 टन,
अक्टूबर में 62,379 टन, नवम्बर में 56,436 टन तथा दिसम्बर 2024 में 55,444 टन सहित कुल 8,89,624 टन उड़द का निर्यात हुआ। इसके अधिकांश भाग का शिपमेंट भारत को किया गया। उड़द का मासिक औसत निर्यात 74,135 टन बैठता है।
जहां तक तुवर का सवाल है तो म्यांमार से इसका निर्यात जनवरी 2024 में 31,029 टन, फरवरी में 33,388 टन, मार्च में 30,056 टन, अप्रैल में 27,795 टन, मई में 40,572 टन जून में 26,868 टन, जुलाई में 12,704 टन, अगस्त में 29,687 टन, सितम्बर में 35,110 टन,
अक्टूबर में 11,431 टन, नवम्बर में 22,748 टन तथा दिसम्बर 2024 में 11,978 टन सहित पूरे साल में कुल 3,13,365 टन दर्ज किया गया और इसका औसत मासिक निर्यात 26,114 टन तथा भारत इसका प्रमुख खरीदार बना रहा।
मूंग का कुल निर्यात 6,01,632 टन पर पहुंचा और इसका औसत मासिक शिपमेंट 50,136 टन दर्ज किया गया। भारत में मूंग का आयात नहीं होता है क्योंकि इस पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
म्यांमार में दलहन फसलों की बिजाई समाप्त हो चुकी है। फसल की हालत अच्छी बताई जा रही है और आगामी महीनों के दौरान कटाई-तैयारी होने पर उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।
