नेफेड द्वारा खरीफ और रबी दलहनों की खरीद की जानकारी

22-Mar-2025 10:15 AM

नेफेड द्वारा खरीफ और रबी दलहनों की खरीद की जानकारी
★ किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए नेफेड द्वारा तुवर की न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹7550 प्रति क्विंटल पर खरीद गई
★ नेफेड ने विभिन्न राज्यों में कुल 1.27 लाख टन की खरीद की।
★ आंध्र प्रदेश में 25,296.95, तेलंगाना में 6,945.25, कर्नाटक में 49,050.73, महाराष्ट्र में 9,484.54 और गुजरात में 36,871.84 टन खरीदी गई।
★ सरकार की इस पहल से किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस खरीद से दाल की कीमतों में स्थिरता आएगी और किसानों की आय में सुधार होगा।
★ आंध्र प्रदेश में यह खरीद 22.04.25, तेलंगाना में 07.04.25, कर्नाटक में 01.04.25, महाराष्ट्र में 13.05.25 और गुजरात में 25.05.25 तक चलेगी।
★ देखना होगा की खरीद बंद होने के कितने दिनों बाद बिक्री की जाएगी। 
~~~~~~~~~~
★ इसके अलावा खरीद मूंग खरीद 1.76 लाख टन के पार पहुंची सबसे अधिक खरीद राजस्थान से 1.46 लाख टन, कर्णाटक से 26,725 टन की गई। अन्य राज्यों तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा से भी की गई खरीद। खरीफ मूंग की खरीद समाप्त जबकि रबी की खरीद चल रही है।
★ आंध्र प्रदेश से रबी मूंग खरीद 13,575 टन की जा चुकी हैं। 
★ इसके आवला चना खरीद तेलंगाना से 2,969 टन की गई। 
★ रबी मसूर, उड़द खरीद न के बराबर।
★ केंद्रीय पूल में मसूर और मूंग का अच्छा स्टॉक उपलब्ध जबकि चना, तुवर, उड़द का कमज़ोर।