नेपाल में बड़ी इलायची की कीमतों में रमजान की मांग के बीच उछाल
04-Jan-2025 10:58 AM
नेपाल में बड़ी इलायची की कीमतों में रमजान की मांग के बीच उछाल
★ आगामी रमजान के दौरान मांग बढ़ने के कारण कीमतें में देखी गई वृद्धि। इस वृद्धि का मुख्य कारण भूटान और भारत एवं अन्य उत्पादक देशों में उत्पादन में गिरावट भी है।
★ बड़ी इलायची की कीमत 2014 में नेपाली रुपए 2,700 प्रति किलोग्राम तक पहुँच गई थी, लेकिन 2018 में यह घटकर नेपाली रुपए 850 तक गिर गई, लगभग 68% कम।
★ 2016 में यह फिर रिकॉर्ड नेपाली रुपए 3,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंची, लेकिन उसके बाद कीमतों में फिर गिरावट आई और जुलाई 2022 में यह ₹700 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी।
★ आने वाले दिनों में यह नेपाली रुपए 3,000 प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
★ कीमतों में वृद्धि की संभावना के चलते किसान और व्यापारी लगभग 60% बड़ी इलायची रोकी।
★ नेपाल से बड़ी इलायची निर्यात में भारत की हिस्सेदरी 99% हैं बची मात्रा पाकिस्तान और मध्य पूर्व में निर्यात की जाती है।
★ नेपाल में बड़ी इलायची का उत्पादन 2022-23 में 10,000 टन से अधिक था और 2019-20 में यह 9,545 टन था।
★ नेपाल में उत्पादन में पिछले दो वर्षों में 25% की गिरावट आने की संभावना।
★ नेपाल में कीमतें बढ़ने से भारत में आयात पड़तल ऊँचा रहेगा जिससे कीमतों को और समर्थन मिल सकता है।
