नेपाल से भारत में रिफाइंड खाद्य तेलों का नियमित आयात जारी
14-Apr-2026 11:41 AM
काठमांडू। उत्तरी पड़ोसी देश- नेपाल से भारत में रिफाइंड खाद्य तेलों का आयात नियमित रूप से जारी है। इसमें सोया तेल की मात्रा सबसे अधिक रहती है।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार चालू मार्केटिंग सीजन की पहली तिमाही में यानी नवम्बर 2025 से जनवरी 2026 के दौरान नेपाल से भारत को 1,42,133 टन रिफाइंड सोयाबीन तेल, 12,123 टन रिफाइंड सूरजमुखी तेल तथा 6793 टन आरबीडी पामोलीन सहित कुल करीब 1.62 लाख टन खाद्य तेल का निर्यात किया गया।
फरवरी 2026 में नेपाल से भारत को करीब 55 हजार टन खाद्य तेलों का निर्यात किया गया जिसमें मुख्यत: रिफाइंड सोयाबीन तेल तथा थोड़ी-बहुत मात्रा में रिफाइंड सूरजमुखी तेल तथा आरबीडी पाम तेल / पामोलीन का निर्यात शामिल था।
ध्यान देने की बात है कि नेपाल में इन खाद्य तेलों का उत्पादन घरेलू मांग एवं खपत में भारत को इसका निर्यात करता है। इसका कारण यह है कि वहां विदेशों से भारी मात्रा में क्रूड खाद्य तेल मंगाया जाता है और उसकी रिफाइनिंग करके भारत को रिफाइंड खाद्य तेल भेजा जाता है।
