NCDEX साप्ताहिक रिपोर्ट मसाले (02-06-2025 से 06-06-2025)
07-Jun-2025 12:37 PM
धनिया
जून
सोमवार को 7016 पर बंद होने के बाद शुक्रवार को 7092 पर पहुंचा, 76 रुपये के बढ़त के साथ।
06 जून को भाव 7160 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंचे।
जुलाई:
7080 से 90 रुपये बढ़कर 7170 पर बंद हुआ। शुक्रवार को उच्चतम स्तर 7220 छुआ।
हफ्ते की शुरुआत में गिरावट के बाद, मांग में मजबूती और स्टॉकिस्ट्स की खरीद से अंतिम तीन दिन बढ़त देखने को मिली।
जीरा
जून
सोमवार को जीरा 20,400 से गिरकर बुधवार को 19,830 तक आया, लेकिन अंत में 19,795 पर बंद हुआ।
सप्ताह में कुल गिरावट 605 रुपये देखी गई तथा सप्ताह में उच्चतम स्तर 20,050 (शुक्रवार) को छुआ था।
जुलाई
सोमवार से शुक्रवार तक भाव 20,590 से गिरकर 20,005 पर बंद हुए, कुल गिरावट 585 रुपये दर्ज की गई।
भारी गिरावट का कारण नए सीजन की आवक और निर्यात मांग में नरमी रही। शुक्रवार को थोड़ी रिकवरी जरूर दिखी।
हल्दी
जून
सोमवार से शुक्रवार तक 826 रुपये की बढ़त के बाद भाव 13,784 से 14,610 पहुंचे।
इस सप्ताह में उच्चतम स्तर 14,610 (06 जून) तक पहुंचा।
जुलाई
13990 से उछलकर 14930 पर बंद, सप्ताह में बाजार 940 रुपये तक बड़े।
तेज गर्मी और दक्षिण भारत में बारिश की कमी से फसल को नुकसान की आशंका के कारण हल्दी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
