News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अधिकतर मिलों ने बंद की पेराई

22-Apr-2026 09:47 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अधिकतर मिलों ने बंद की पेराई 
★ महाराष्ट्र में चीनी पेराई सीजन लगभग खत्म। ISMA के अनुसार, मध्य अप्रैल तक महाराष्ट्र में करीब 99 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है, जो पिछले साल से 22% ज्यादा है। महाराष्ट्र और कर्नाटक की सभी मिलें मुख्य सीजन के लिए बंद हो चुकी हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में भी अगले हफ्ते तक पेराई बंद होने की संभावना है।
★ पूरे 2025-26 सीजन के लिए ISMA ने चीनी उत्पादन का अनुमान 285 लाख टन लगाया है, जो पिछले साल के 261 लाख टन से अधिक है। 15 अप्रैल तक देश में कुल उत्पादन 275 लाख टन तक पहुंच चुका है, जो सालाना आधार पर 8% ज्यादा है।
★ एथेनॉल उत्पादन के लिए भी इस सीजन में अच्छी मात्रा में चीनी डायवर्ट की गई है। मार्च के अंत तक करीब 22 लाख टन चीनी (या सुक्रोज समकक्ष) एथेनॉल बनाने में इस्तेमाल की जा चुकी है, जबकि पूरे सीजन में यह आंकड़ा 34 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है।
★ मई महीने के लिए चीनी बिक्री कोटा का बाजार बेसब्री से इंतजार कर रहा है। आमतौर पर मई में तेज गर्मी के चलते चीनी की मांग साल में सबसे ज्यादा रहती है।
★ कुल मिलाकर, बाजार की दिशा अब सरकार के मई महीने के बिक्री कोटा पर निर्भर करेगी, क्योंकि यही तय करेगा कि सप्लाई कितनी रहेगी और कीमतों में कितना उतार-चढ़ाव आ सकता है।