News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं की OMSS स्कीम पर हो रहा विचार
16-Jun-2026 10:20 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं की OMSS स्कीम पर हो रहा विचार
★ गेहूं OMSS (ओपन मार्केट सेल स्कीम) को लेकर फिलहाल चर्चा चल रही है। FAQ श्रेणी के तहत गेहूं की बिक्री ₹2,600 प्रति क्विंटल के भाव पर किए जाने का प्रस्ताव बताया जा रहा है। वहीं, बाजार सूत्रों के अनुसार URS गेहूं को ₹2,585 प्रति क्विंटल पर बेचना प्रस्तावित बताया जा रहा है, हालांकि अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं किया गया है।
★ जानकारी के अनुसार, कुल 351 लाख टन गेहूं स्टॉक में से लगभग 237 लाख टन URS श्रेणी का गेहूं है, जो काफी बड़ी मात्रा है।
★ मौजूदा बाजार परिस्थितियों—उच्च उत्पादन, पर्याप्त सरकारी स्टॉक और बेहतर उपलब्धता—को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि सरकार इस वर्ष OMSS योजना को अपेक्षाकृत जल्दी शुरू कर सकती है, जिससे सरकारी स्टॉक कम हो सके और अगली फसल के लिए तैयारी की जा सके, बाजार में आपूर्ति बढ़े और कीमतों पर नियंत्रण बना रहे।
★ हालांकि, एक महत्वपूर्ण पहलू मौसम से जुड़ा हुआ है। IMD के अनुसार अब तक मानसून सामान्य से काफी कमजोर रहा है, जिससे एल नीनो के प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। यदि एल नीनो अधिक सक्रिय होता है, तो खरीफ फसलों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है, जिसका प्रभाव आगे रबी फसलों पर भी देखने को मिल सकता है।
★ ऐसी स्थिति में सरकार OMSS की अवधि बढ़ाने पर विचार कर सकती है।
★ अस्वीकरण: उपरोक्त जानकारी बाजार चर्चाओं, उपलब्ध सूचनाओं और व्यक्तिगत विचारों पर आधारित है। इसे किसी प्रकार की आधिकारिक सरकारी घोषणा, निवेश सलाह या निश्चित बाजार पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए। OMSS की कीमत, अवधि अथवा अन्य नीतिगत निर्णय सरकार की आधिकारिक घोषणा और मौसम व फसल की वास्तविक स्थिति पर निर्भर करेंगे।
