News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं खरीद 357 लाख टन पर पहुंची, लक्ष्य से 11 लाख टन अधिक
17-Jun-2026 11:06 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं खरीद 357 लाख टन पर पहुंची, लक्ष्य से 11 लाख टन अधिक
★ रबी विपणन वर्ष 2026-27 में सरकारी गेहूं खरीद लगभग पूरी होने के करीब है। 15 जून तक FCI और राज्य एजेंसियों ने 357 लाख टन गेहूं की खरीद की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19% अधिक है और संशोधित लक्ष्य 346 लाख टन से 11 लाख टन ज्यादा है।
★ कुल खरीद में लगभग 242 लाख टन (68%) गेहूं शिथिल गुणवत्ता मानकों (URS) के तहत खरीदा गया। सरकार ने मौसम से प्रभावित फसल को देखते हुए टूटे और सिकुड़े दानों की सीमा 6% से बढ़ाकर 15% तक स्वीकार की थी।
~~~~~~
राज्यवार प्रमुख खरीद:
★ पंजाब: 121 लाख टन
★ हरियाणा: 81 लाख टन
★ मध्य प्रदेश: 104 लाख टन (34% वृद्धि, पूरी खरीद FAQ श्रेणी में)
★ राजस्थान: 26 लाख टन (27% वृद्धि, खरीद जून अंत तक जारी)
★ उत्तर प्रदेश: 20 लाख टन (110% वृद्धि)
★ 15 जून तक किसानों ने मंडियों में 427.5 लाख टन गेहूं लाया, जिसमें से सरकार ने 83% यानी 357 लाख टन खरीद लिया।
★ रिकॉर्ड खरीद और केंद्रीय पूल में बढ़ते स्टॉक को देखते हुए सरकार जल्द ही OMSS (ओपन मार्केट सेल स्कीम) के तहत गेहूं बिक्री शुरू कर सकती है। इससे आने वाले महीनों में गेहूं बाजार की दिशा और कीमतों पर महत्वपूर्ण असर पड़ सकता है।
