News Capsule/न्यूज कैप्सूल: हल्दी में तेजी की प्रबल सम्भावना

23-Dec-2025 08:56 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: हल्दी में तेजी की प्रबल सम्भावना
★ गत माह से हल्दी के भाव 16% बढ़े। भविष्य में और तेजी की उम्मीद।
★ NCDEX में कीमतें पिछले एक महीने से 16% बढ़ी। हाजिर बाजार में भी देखी गयी तेजी।
★ अक्टूबर में हुई बारिश से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु में हुआ था नुकसान। अकेले आंध्र प्रदेश में 45 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई थी। तेलंगाना में भी फसल करीब इतनी ही प्रभावित।
★ प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में प्रति हेक्टेयर उत्पादकता घटी। उत्पादनं पर पड़ सकता है असर। किसानों व स्टॉकिस्टों के पास पुराना स्टॉक बेहद कम।
★ 2024 में इसी समय के दौरान हल्दी का स्टॉक 22 लाख बोरी था जो अब घटकर 18 लाख बोरी आया।
★ जनवरी के अंत में नई फसल भी आनी शुरू होगी परन्तु इसका कीमतों पर अधिक असर नहीं पड़ेगा।
★ अप्रैल से सितम्बर तक भारत ने 0.96 लाख टन हल्दी का किया निर्यात। जो गत वर्ष समानअवधि के दौरान 0.92 लाख टन था।
★ उपरोक्त सभी कारणों को देखते हुए भविष्य में हल्दी की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी रहने की उम्मीद।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।