News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा से मटर और मसूर निर्यात में तेजी

18-Apr-2026 12:22 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा से मटर और मसूर निर्यात में तेजी
★ कनाडा से दलहनों के निर्यात में चालू मार्केटिंग सीजन 2025-26 के दौरान तेजी देखने को मिल रही है। CGC के ताजा आंकड़ों के अनुसार मटर और मसूर की बल्क लोडिंग में पिछले साल के मुकाबले वृद्धि दर्ज की गई है।
★ CGC के मुताबिक फरवरी 2026 में करीब 2.96 लाख मीट्रिक टन मटर निर्यात के लिए लोड किया गया। इसके साथ ही चालू सीजन में कुल मटर लोडिंग बढ़कर 14.86 लाख टन पहुंच गई, जो पिछले साल इसी अवधि के 13.98 लाख टन से लगभग 6% अधिक है।
★ वहीं मसूर की फरवरी में 1.276 लाख मीट्रिक टन लोडिंग हुई। चालू मार्केटिंग ईयर में अब तक कुल मसूर लोडिंग 8.77 लाख टन रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 8.34 लाख टन थी। फरवरी 2025 में 1.134 लाख टन मसूर लोड किया गया था, जिससे इस साल भी हल्की बढ़त दिखाई दे रही है।
★ इन आंकड़ों में केवल लाइसेंस प्राप्त टर्मिनल और प्राइमरी एलिवेटर्स से होने वाली शिपमेंट शामिल होती है। कंटेनर और नॉन-रिपोर्टिंग लोकेशंस से होने वाला निर्यात इसमें शामिल नहीं होता।
★ मटर और मसूर की बढ़ती लोडिंग वैश्विक बाजार में स्थिर मांग और कनाडा की मजबूत निर्यात स्थिति को दर्शाती है।