News Capsule/न्यूज कैप्सूल: लाल मसूर के दाम हरे मसूर से ज्यादा: बाजार में असामान्य स्थिति
18-Apr-2026 11:40 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: लाल मसूर के दाम हरे मसूर से ज्यादा: बाजार में असामान्य स्थिति
★ कनाडा के मसूर बाजार में इस समय एक असामान्य स्थिति देखने को मिल रही है, जहां लाल मसूर (Red Lentils) के दाम बड़े हरे मसूर (Large Green Lentils) से अधिक हो गए हैं। आमतौर पर ऐसा बहुत कम होता है।
★ अप्रैल के मध्य तक लाल मसूर, हरे मसूर से $0.01–$0.02 प्रति पाउंड महंगा बिक रहा है
★ पिछली बार ऐसा 2014 में हुआ था, जब लगभग 6 महीनों तक यह ट्रेंड रहा
~~~~~~~~~
मुख्य कारण: हरे मसूर का अधिक उत्पादन
★ इस स्थिति का मुख्य कारण 2025 में उत्तर अमेरिका में हरे मसूर का भारी उत्पादन है:
★ कनाडा में बड़े हरे मसूर का उत्पादन: 10.1 लाख टन (2025) (पिछले साल: 4.5 लाख टन)
★ छोटे हरे मसूर का उत्पादन: 5.18 लाख टन (पिछले साल: 2.24 लाख टन)
★ यानी कुल मिलाकर हरे मसूर का उत्पादन दोगुने से भी ज्यादा हो गया, जिससे बाजार में अधिक सप्लाई आ गई और कीमतें गिर गईं।
~~~~~~~
अमेरिका में भी उत्पादन बढ़ा
★ 2025 में उत्पादन: 4.92 लाख टन
★ 2024 में: 4.23 लाख टन
★ अमेरिका की ज्यादातर फसल भी हरे मसूर की होती है
★ यूरोपियन यूनियन, नॉर्थ अफ्रीका, तुर्की, भारत और लैटिन अमेरिका जैसे बड़े खरीदार भी इस अतिरिक्त सप्लाई को पूरी तरह खपाने में सक्षम नहीं हैं।
★ इसी वजह से हरे मसूर के दाम पिछले साल के मुकाबले आधे से भी कम रह गए हैं।
★ 2026 में कनाडा में मसूर का रकबा घटकर 41.4 लाख एकड़ रहने का अनुमान (पिछले साल 43.8 लाख)
★ हरे मसूर का रकबा काफी कम हो सकता है (51% से घटकर ~34%)
★ अमेरिका में भी बुवाई घटने की संभावना
★ अगर एल नीनो के कारण भारत में मानसून कमजोर रहता है, तो अरहर (तूर) की फसल प्रभावित हो सकती है
★ ऐसे में आयातित हरे मसूर का इस्तेमाल विकल्प के रूप में बढ़ सकता है
★ लाल मसूर का हरे मसूर से महंगा होना बाजार में असंतुलन का संकेत है, जो मुख्यतः हरे मसूर की ओवरसप्लाई से पैदा हुआ है। आने वाले सीजन में कम बुवाई और मौसम की स्थिति इस ट्रेंड को बदल सकती है, लेकिन फिलहाल बाजार दबाव में बना रहेगा।
