News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद, स्लॉट क्षमता बढ़ी

22-Apr-2026 10:04 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद, स्लॉट क्षमता बढ़ी
★ मध्य प्रदेश में MSP पर गेहूं खरीदी जारी है। अब तक 1,88,971 किसानों से 8.18 लाख टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।
★ इस वर्ष 6.24 लाख किसानों ने 26.23 लाख टन गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुक किया है। जिन किसानों ने अभी तक स्लॉट बुक नहीं किया है, वे 30 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कर सकते हैं।
★ इस बार मध्य प्रदेश में ₹2585 की MSP पर ₹40 का बोनस देने के बाद खरीद ₹2625 प्रति क्विंटल पर हो रही है।
★ पिछले वर्ष खरीदी 77 लाख टन थी और इस वर्ष का लक्ष्य 78 लाख टन रखा गया।
★ अब तक खरीदे गए गेहूं में से 6.46 लाख टन का परिवहन किया जा चुका है।
★ भंडारण के लिए जूट बैग के साथ PP/HDPE बैग का उपयोग किया जा रहा है।