News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड अनाज निर्यात वर्ष किया पूरा
11-Nov-2025 09:46 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड अनाज निर्यात वर्ष किया पूरा
★ चना निर्यात में उछाल, मसूर में गिरावट
★ 2024/25 सीजन में चना का निर्यात पिछले वर्ष के 5 लाख टन से बढ़कर 20.9 लाख टन पहुंचा। इसमें भारत की हिस्सेदारी 14.1 लाख टन और पाकिस्तान की 3.23 लाख टन यानि दोनों की 83% रही।
★ वहीं, मसूर निर्यात 15 लाख टन से घटकर 10.5 लाख टन रह गया। इसके प्रमुख खरीदार भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका रहे, जिन्होंने कुल 85.2% हिस्सा लिया।
