News Capsule/न्यूज कैप्सूल: रबी बिजाई अंतिम पड़ाव में
06-Jan-2026 11:18 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: रबी बिजाई अंतिम पड़ाव में
★ सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2 जनवरी तक सभी फसलों का कुल बोया गया रकबा 634.14 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 617.74 लाख हेक्टेयर था। बीते एक सप्ताह में लगभग 20 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में बुवाई हुई है। इसके बावजूद, मौजूदा रकबा अभी भी सीजन के सामान्य स्तर—पिछले पांच वर्षों के औसत 637.81 लाख हेक्टेयर—से थोड़ा कम है, जिसे 9 जनवरी तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।
★ दलहनों का कुल रकबा बढ़कर 134.30 लाख हेक्टेयर पहुंचा, जो पिछले वर्ष के 130.87 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 2.6 प्रतिशत अधिक है।
★ चना का रकबा 95.88 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल यह 91.22 लाख हेक्टेयर था, यानी इसमें 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं मसूर का एरिया 17.06 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष के 16.85 लाख हेक्टेयर से थोड़ा अधिक है।
★ मटर बिजाई 8 लाख हेक्टेयर पार नहीं कर पाई जो पिछले वर्ष 8.27 लाख लाख हेक्टेयर थी।
★ हालांकि, 26 दिसंबर के बाद से चना और मसूर के रकबे में कोई नया बदलाव दर्ज नहीं किया गया है।
