News Capsule/न्यूज कैप्सूल: रबी बुवाई अंतिम चरण में, कुल रकबा पिछले वर्ष से अधिक

06-Jan-2026 11:23 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: रबी बुवाई अंतिम चरण में, कुल रकबा पिछले वर्ष से अधिक
★ सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2 जनवरी तक देश में सभी रबी फसलों का कुल बोया गया रकबा 634.14 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 617.74 लाख हेक्टेयर की तुलना में अधिक है। बीते एक सप्ताह के दौरान लगभग 20 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में बुवाई हुई है, जिससे रबी सीजन के अंतिम चरण में गतिविधियां तेज बनी हुई हैं।
★ तिलहन फसलों का कुल रकबा 96.30 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल के 93.27 लाख हेक्टेयर से 3.3 प्रतिशत अधिक है। तिलहनों में सरसों का योगदान प्रमुख रहा, जहां बुवाई क्षेत्र बढ़कर 89.36 लाख हेक्टेयर हो गया, जो एक वर्ष पहले के 86.57 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 3.2 प्रतिशत अधिक है।
★ कुल मिलाकर रबी फसलों की बुवाई अब अपने अंतिम चरण में है और मौजूदा रुझानों से संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में कुल बोया गया रकबा सामान्य स्तर तक पहुंचने की संभावना है।