News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सस्केचेवान में 2025 में रिकॉर्ड फसल उत्पादन

23-Dec-2025 10:31 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सस्केचेवान में 2025 में रिकॉर्ड फसल उत्पादन
★ कनाडा के सस्केचेवान प्रांत ने 2025 में अनाज और तिलहनों का कुल उत्पादन बढ़ाकर 419 लाख टन पहुंचा, जो पिछले वर्ष से 13.7% अधिक और पाँच साल के औसत से 24% ज्यादा है।
★ कैनोला उत्पादन 122 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि मसूर का उत्पादन भी बढ़कर 29 लाख टन रहा। इसके अलावा वसंतकालीन गेहूं 127 लाख टन, ड्यूरम गेहूं 54 लाख टन, जौ 35 लाख टन और मटर व जई (ओट्स) का उत्पादन 18-18 लाख टन दर्ज किया गया।
★ सरकारी आंकड़ों के अनुसार मसूर उत्पादन में 37%, कैनोला में 16.7%, जौ में 16% और गेहूं में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। 
★ निर्यात मोर्चे पर भी सस्केचेवान का प्रदर्शन मजबूत रहा। 
★ प्रांत ने 2030 तक उत्पादन को 4.5 करोड़ टन तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।