News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दलहन बाजार अपडेट
07-Apr-2026 08:32 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दलहन बाजार अपडेट
★ देश के प्रमुख बाजारों में सोमवार को चना और मूंग की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि तूर (अरहर) में गिरावट देखी गई।
★ तूर की कीमतों में कमजोरी का मुख्य कारण पर्याप्त आपूर्ति और कमजोर मांग रही। कई मिलर्स और व्यापारी पहले से स्टॉक कर चुके हैं, जिससे नई खरीद सीमित हो गई है। साथ ही, म्यांमार से आयातित तूर की कीमतों में गिरावट का भी दबाव बना हुआ है।
★ चना की कीमतें स्थिर रहीं क्योंकि बाजार में मांग और आपूर्ति संतुलित है। अधिकांश नई फसल सरकारी खरीद (MSP) में जा रही है, जिससे खुले बाजार पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ा। हालांकि, उत्तर भारत में बारिश के कारण फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की खबरें आगे कीमतों को प्रभावित कर सकती हैं।
★ मूंग के दाम भी स्थिर रहे, लेकिन बाजार में गतिविधि धीमी रही। राजस्थान में रबी मूंग की आवक कम होने लगी है, जिससे आने वाले समय में कीमतों में तेजी की संभावना है। नई गर्मी (समर) मूंग की आवक अप्रैल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
★ फिलहाल तूर पर दबाव बना हुआ है, जबकि चना और मूंग स्थिर हैं।
★ भविष्य की बात करे तो एल नीनो के असर, यूरिया की कमी, मौसम गर्म होना, डॉलर के मुकाबले रुपया कमज़ोर पड़न्ने जैसे कारणों से सभी दलहनों की कीमतों में तेजी की उम्मीद।
