News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दिसंबर में पाम तेल आयात 8 महीने के निचले स्तर पर
06-Jan-2026 11:15 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दिसंबर में पाम तेल आयात 8 महीने के निचले स्तर पर
★ सोया व सूरजमुखी तेल की खरीद बढ़ी भारत में दिसंबर 2025 के दौरान पाम तेल का आयात कमजोर मौसमी मांग के कारण आठ महीने के निचले स्तर पर आ गया।
★ पाम तेल आयात महीने-दर-महीने 20 प्रतिशत घटकर 5.07 लाख टन रहा, जो अप्रैल 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है।
★ उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम में पाम तेल की खपत सामान्य रूप से घट जाती है। इसके अलावा, रिफाइनरों ने पाम तेल के बजाय सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल की खरीद बढ़ाई, जिससे पाम तेल आयात पर दबाव बना।
★ दिसंबर में सोयाबीन तेल का आयात 37 प्रतिशत बढ़कर 5.08 लाख टन हो गया, जबकि सूरजमुखी तेल का आयात दोगुने से अधिक बढ़कर 3.50 लाख टन पहुंच गया, जो 17 महीनों का उच्च स्तर है।
★ इन दोनों तेलों की मजबूत खरीद के चलते भारत का कुल खाद्य तेल आयात दिसंबर में 19 प्रतिशत बढ़कर 13.7 लाख टन पर पहुंच गया, जो तीन महीने का उच्च स्तर है।
★ पाम तेल आयात में गिरावट से प्रमुख उत्पादक देशों इंडोनेशिया और मलेशिया में भंडार बढ़ने की संभावना है, जिससे वहां के पाम तेल वायदा भावों पर दबाव बन सकता है।
★ वहीं, जनवरी में पाम तेल के दाम सोया और सूरजमुखी तेल के मुकाबले डिस्काउंट पर आने से आयात में फिर से सुधार देखने को मिल सकता है।
