Home News

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: TNCSC का 60,000 MT तुअर दाल/येलो कनाडियन मसूर टेंडर

07-Oct-2026 01:38 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: TNCSC का 60,000 MT तुअर दाल/येलो कनाडियन मसूर टेंडर
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: TNCSC का 60,000 MT तुअर दाल/येलो कनाडियन मसूर टेंडर
★ TNCSC ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए 60,000 MT तुअर दाल या येलो कनाडियन मसूर की खरीद का टेंडर जारी किया है। टेंडर 23 अक्टूबर 2026 को है और आपूर्ति नवंबर 2026 से जनवरी 2027 के लिए होगी।
★ बाजार में देखा गया है कि जब तुअर के भाव ऊंचे होते हैं, तो सरकारी टेंडर में येलो कनाडियन मसूर को प्राथमिकता मिलती है। मौजूदा भावों को देखते हुए इस बार भी येलो कनाडियन मसूर को प्राथमिकता मिलने की संभावना है।
★ हालांकि, यह टेंडर तुअर बाजार के लिए सकारात्मक है और भावों को सपोर्ट मिल सकता है।
★ स्थानीय मंडियों में तुअर की आवक कम है, जबकि मांग में कुछ सुधार दिख रहा है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में मौजूदा फसल पानी की कमी से जूझ रही है। बारिश नहीं हुई तो उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
★ भारतीय और म्यांमार की नई तुअर फसल की आवक फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है। यदि आवक सीमित रहती है, तो बाजार में आने वाली तुअर की हर मात्रा आसानी से खपने की संभावना है।
★ कम आवक, सुधरती मांग और फसल पर मौसम की चिंता तुअर बाजार को सपोर्ट दे रही है। आने वाले दिनों में बारिश और नई फसल की स्थिति बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण रहेगी।