News Capsule/न्यूज कैप्सूल: यूपी में गेहूं खरीद पर राहत, रजिस्ट्री अनिवार्यता खत्म

20-Apr-2026 12:42 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: यूपी में गेहूं खरीद पर राहत, रजिस्ट्री अनिवार्यता खत्म
★ गेहूं खरीद में फॉर्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म। अब किसान बिना पंजीकरण के भी सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी फसल बेच सकेंगे।
सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आदेश लागू करने के निर्देश दिए।
★ आंकड़ों की बात करें तो इस साल उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद का लक्ष्य 20 लाख टन रखा गया है, जिसमें से 19 अप्रैल 2026 तक 2.37 लाख टन की खरीद हो चुकी है। वहीं पिछले साल 30 लाख टन के लक्ष्य के मुकाबले 10.27 लाख टन की ही खरीद हो पाई थी।
★ अगर खरीद मानकों में ढील दी जाती है तो उत्तर प्रदेश से गेहूं खरीफ सकती है, फ़िलहाल नए फैसले से उम्मीद है कि खरीद रफ्तार थोड़ी तेज होगी।