रूस में दलहनों की स्तिथि

27-Aug-2025 09:14 AM

रूस में दलहनों की स्तिथि 
★ मटर, मसूर और काबुली चना की फसल अच्छी बताई जा रही है।
★ फसल कटाई के लिए तैयार।
★ इस वर्ष रूस में मटर का उत्पादन 45 लाख टन (अधिकांश पीली मटर), काबुली चना का  8 लाख टन और मसूर का 6 लाख टन (50% हरी, 50% लाल) पहुँच सकता है।
★ पल्स बाजार 2025 में अधिकतर समय दबाव में रहे हैं।
★ यह गिरावट ज्यादा आपूर्ति के कारण नहीं बल्कि कमजोर मांग की वजह से है।
★ भारत और चीन फिलहाल पुरानी खरीदी हुई दालों के स्टॉक का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए नए ऑर्डर में तेजी नहीं दिख रही।
★ भारत में इस साल अरहर (तुअर) की कोई कमी नहीं है, जिससे हरी मसूर के दाम नीचे हैं।
★ कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की लाल मसूर की अच्छी फसल आने से भी दाम दबे हुए हैं।
★ मौजूदा दाम आकर्षक स्तर पर हैं और खरीदारों को अब सक्रिय होकर सौदे शुरू करने चाहिए।