ऑस्ट्रेलिया से भारत में मई-जुलाई के दौरान 1.65 लाख टन मसूर का आयात
09-Sep-2024 06:26 PM
मुम्बई । ऑस्ट्रेलिया से मई-जुलाई की तिमाही के दौरान कुल मिलाकर करीब 3.93 लाख टन मसूर का निर्यात हुआ जिसमें मई में 1.30 लाख टन, जून में 1.34 लाख टन तथा जुलाई में 1.28 लाख टन का शिपमेंट शामिल था।
इसमें से अकेले भारत ने सर्वाधिक 1.65 लाख टन का आयात किया। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार भारत को ऑस्ट्रेलिया से मई में 60 हजार टन, जून में 53 हजार टन तथा जुलाई में भी करीब 53 हजार टन मसूर का निर्यात किया गया।
इसके अलावा समीक्षाधीन तिमाही (मई-जुलाई) के दौरान ऑस्ट्रेलिया से बांग्ला देश को करीब 1.17 लाख टन, नेपाल को 16 हजार टन, पाकिस्तान को 13 हजार टन तथा श्रीलंका को 42 हजार टन से कुछ अधिक मसूर का शिपमेंट किया गया।
ऑस्ट्रेलियाई मसूर के अन्य खरीदार देशों में बहरीन, मिस्र, इटली, लेबनान, मारीशस, न्यूजीलैंड तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) आदि शामिल हैं।
अफ्रीकी देश मिस्र (इजिप्ट) ने इस अवधि में ऑस्ट्रेलिया से लगभग 35 हजार टन मसूर का आयात किया और वह भारत, बांग्ला देश तथा श्रीलंका के बाद ऑस्ट्रेलियाई मसूर का चौथा सबसे बड़ा खरीदार बना रहा।
ऑस्ट्रेलिया में मसूर का पुराना स्टॉक अभी मौजूद है इसलिए प्रति माह वहां से एक लाख टन से अधिक दलहन का निर्यात हो रहा है। अगस्त-सितम्बर में भी इसका सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
अक्टूबर से वहां नई फसल की कटाई-सितम्बर में भी इसका सिलसिला जारी रहने की संभावना है। अक्टूबर से वहां नई फसल कटाई-तैयारी आरंभ हो जाएगी।
2024-25 सीजन के दौरान ऑस्ट्रेलिया में मसूर का उत्पादन 2023-24 सीजन के आसपास ही होने की संभावना है जिससे मार्च 2025 तक भारत में इसका विशाल आयात हो सकता है।
