ऑस्ट्रेलिया दलहन बाजार अपडेट: उत्तर में सूखा गहराने से बाजार और सुस्त

20-Apr-2026 12:43 PM

ऑस्ट्रेलिया दलहन बाजार अपडेट: उत्तर में सूखा गहराने से बाजार और सुस्त
ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी हिस्सों में बढ़ते सूखे और स्थिर निर्यात कीमतों के कारण चना और मसूर में कारोबार और धीमा। नॉर्दर्न न्यू साउथ वेल्स और दक्षिण-पश्चिम क्वींसलैंड में सब-सॉइल नमी बेहद कम है, जिससे इस साल चना और फाबा बीन का रकबा काफी घट सकता है।
इसके उलट, विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया में फरवरी के बाद अच्छी बारिश से मसूर की बुवाई बढ़ने की संभावना है, जिससे नई फसल का आउटलुक पॉजिटिव है।
चना
ब्रिस्बेन डिलीवरी पर चना लगभग 630 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर/टन (~$450) पर ट्रेड कर रहा है, जो मार्च के मुकाबले लगभग स्थिर है। मौजूदा कीमतों पर किसानों को न तो पुराना स्टॉक बेचने और न ही नई बुवाई करने का प्रोत्साहन मिल रहा है।
उत्तरी बाजार में गेहूं की कीमतें मजबूत होने से किसान गेहूं बेच रहे हैं और चना स्टॉक में रोककर रख रहे हैं।

मसूर
मसूर का बल्क निर्यात लगभग थम, साउथ ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया में स्टॉक सीमित है।
कंटेनर ट्रेड जारी है—निपर किस्म 630-660 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर/टन (~$450–472) और जंबो 720-750 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर/टन (~$515–535) पर। बड़ी दानों वाली किस्मों को प्रीमियम मिल रहा है।
ऊपरी मिट्टी में सूखापन अभी भी चिंता का विषय है और आगे ड्राई सॉइंग (सूखी बुवाई) बढ़ सकती है।

उत्तर ऑस्ट्रेलिया में सूखा जारी रहने और एल नीनो की संभावना से किसान फिलहाल सावधानी बरत रहे हैं। कई किसान सर्दियों में फसल लगाने की बजाय जमीन खाली छोड़ने (फैलो) का विकल्प चुन सकते हैं, ताकि सितंबर में बारिश और इनपुट लागत में राहत मिलने पर बेहतर बुवाई की जा सके।