ऑस्ट्रेलिया दलहन बाजार और बिजाई की जानकारी

08-May-2025 10:47 AM

ऑस्ट्रेलिया दलहन बाजार और बिजाई की जानकारी 
चना
★ चने के भाव लगभग ऑस्ट्रेलियाई $860/टन  (नवंबर-दिसंबर डिलीवरी, ब्रिस्बेन) है। बिजाई में व्यस्त किसान अभी फॉरवर्ड सेल से कर रहे हैं परहेज़। 
★ भारत ने हाल ही में चने पर आयात शुल्क 10% किया परन्तु इससे निर्यात भावों पर अधिक असर नहीं पड़ा। 
★ भारत ने बड़ी मात्रा में ऑस्ट्रेलिया से चना आयात किया है, साथ ही घरेलु फसल भी अच्छी रही। 
★ बचा कुछ स्टॉक पाकिस्तान ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया में चना स्टॉक बहुत कम।
★ आने वाले सीजन में एक और अच्छी फसल की उम्मीद।
~~~~~~~~
मसूर
★ बाजार स्थिर, निप्पर के भाव ऑस्ट्रेलियाई $850/टन (डिलीवर पोर्ट) और जंबो के $900/टन चल रहे हैं। 
★ आने वाले 1–4 सप्ताह में बेहतर बारिश की उम्मीद के साथ नई फसल की स्थिति में सुधार संभव।
★ कनाडा मसूर ऑस्ट्रेलियाई की तुलना में काफी सस्ती है और इस साल उत्पादन अच्छा रहने की उम्मीद।
★ भारत की डिमांड कमज़ोर, श्रीलंका की डिमांड सामान्य।
★ चना और मसूर दोनों फसलों के लिए बुवाई शुरू हो गई है, और यदि मौसम अनुकूल रहा तो एक अच्छी फसल की उम्मीद की जा रही है।