पंजाब: गेहूं खरीद में निजी खरीदारों का दबदबा, एमएसपी से अधिक दाम पर खरीदारी

14-Apr-2025 12:10 PM

पंजाब: गेहूं खरीद में निजी खरीदारों का दबदबा, एमएसपी से अधिक दाम पर खरीदारी
★ पंजाब की मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है और इस बार निजी खरीदारों की सक्रियता काफी बढ़ी हुई देखी जा रही है। संगरूर जिले में शनिवार तक कुल गेहूं आवक का 90% निजी खरीदारों ने खरीदा और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से रुपए 5-10 अधिक दाम दिए। रविवार को यह भागीदारी 75% रही। कुछ क्षेत्रों में किसानों को इससे भी ज्यादा कीमत मिली।
★ सीजन 2022-23 में पंजाब में कुल खरीद 102.76 लाख मीट्रिक टन हुई थी , जिसमें से 96.39 सरकारी और 6.37 निजी खरीदारों द्वारा की गई। 
★ सीजन 2023-24 में कुल 125.75 लाख टन में से 121.07 सरकारी और 4.68 LMT निजी खेद की गई।
★ सीजन 2024-25 में कुल 132.11 लाख टन की खैरड़ में से 124.56 सरकारी और 7.55 निजी खरीदारों द्वार की गई।
★ अबोहर क्षेत्र में किसानों को गेहूं के लिए रुपए 2,600 प्रति क्विंटल तक दाम मिले, जो कि MSP रुपए 2,425 से रुपए 30-40 ज्यादा है।
★ संगरूर जिले में रविवार तक कुल 5,065 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई, जिसमें से 4,015 टन निजी खरीदारों और 1,050 टन सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदी गई।
★ पटियाला जिले में रविवार तक कुल 50,954 टन गेहूं की आवक दर्ज की गई, जिसमें से अब तक 42,599 टन खरीदा गया है। इसमें 7,956 टन निजी खरीदारों ने खरीदा, जबकि वेयरहाउस, पुन्सप और मार्कफेड ने क्रमशः 7414, 7894 और 7452 टन खरीदे।