पंजाब में 130 लाख टन गेहूं की खरीद पूरी: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
17-May-2025 11:54 AM
पंजाब में 130 लाख टन गेहूं की खरीद पूरी: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
★ पंजाब सरकार ने कहा कि मंडियों में आए पूरे 130.03 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।
★ 119.24 लाख टन राज्य सरकार और 10.80 लाख टन व्यापारियों द्वारा खरीदा गया।
★ मंत्री ने कहा कि अब तक 104.51 LMT गेहूं को मंडियों से उठाया जा चुका है और शेष अनाज को भी आने वाले कुछ दिनों में उठा लिया जाएगा।
★ पंजाब में गेहूं की खरीद सीजन 2021-22 में रिकॉर्ड 132.22 लाख टन की गई थी।
