पाम ऑयल बाज़ार में हलचल: मलेशिया में उत्पादन और निर्यात में ज़बरदस्त उछाल

06-May-2025 04:08 PM

पाम ऑयल बाज़ार में हलचल: मलेशिया में उत्पादन और निर्यात में ज़बरदस्त उछाल
★ निर्यात में जबरदस्त उछाल, मई 2025 की शुरुआत के सिर्फ 5 दिनों में मलेशिया का पाम ऑयल निर्यात 20% बढ़ा।
★ भारत ने मलेशियाई पाम ऑयल की ख़रीद को तीन गुना तक बढ़ा दिया।
★ यूरोपीय संघ (EU) की मांग में 44%  की तेज़ बढ़त देखी गई।
★ अप्रैल में मलेशिया का कुल क्रूड पाम ऑयल (CPO) उत्पादन 25% बढ़कर 17.3 लाख मीट्रिक टन पहुंचा।
★ पेनिन्सुलर मलेशिया उत्पादन में 28%, सबा में 24% और सारावाक  में 11%** की बढ़त दर्ज की गई।
★ बढ़ती आपूर्ति के चलते वैश्विक पाम ऑयल कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है।
★ आने वाले दिनों में कीमतों में तेज़ उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना होगा।