प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर चेताया

09-May-2025 04:41 PM

प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर चेताया
★ देश में खाद्यान्न भंडार को लेकर फैलाए जा रहे झूठे संदेशों पर विश्वास न करें। हमारे पास आवश्यकता से कहीं अधिक प्रचुर मात्रा में खाद्यान्न भंडार उपलब्ध है। ऐसे भ्रामक संदेशों पर ध्यान न दें।
★ आवश्यक वस्तुओं का व्यापार करने वाले व्यापारी, थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता या अन्य व्यावसायिक संस्थाओं को कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करना अनिवार्य है।
★ जो भी व्यक्ति जमाखोरी या अवैध भंडारण में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।