Home News
30-Oct-2026 01:49 PM
ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी भाग में बारिश होने से विभिन्न फसलों का कटाई-तैयारी में बाधा पड़ रही है। अक्टूबर का महीना अब समाप्त होने वाला है लेकिन परम्परा के विपरीत तीन अग्रणी बल्क हैंडलर्स में से एक ने ही फसल कटाई की रिपोर्ट जारी की है। इस हैंडलर (निर्यात संचालक प्रतिष्ठान) 24 सितम्बर को उत्पाद की पहली खेप हासिल हुई थी जबकि इसकी पहली साप्ताहिक फसल कटाई की रिपोर्ट 13 अक्टूबर को जारी हुई।
ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख चना उत्पादक राज्य न्यू साउथ वेल्स तथा क्वींसलैंड में नियमित रूप से होने वाली बारिश के कारण फसल की कटाई में देर हो रही है और उसकी क्वालिटी भी प्रभावित होने की आशंका है। इसी तरह मसूर के अग्रणी उत्पादक प्रांतों- साउथ ऑस्ट्रेलिया एवं विक्टोरिया में अब बारिश की आवश्यकता नहीं है लेकिन यदि बेमौसमी वर्षा हुई तो फसल को नुकसान हो सकता है। अधिकांश इलाकों में चना एवं मसूर की फसल परिपक्व होकर अब कटाई-तैयारी के चरण में पहुंच चुकी है।
बल्क ग्रेन हैंडलर फर्म- बुंगे के साउथ ऑस्ट्रेलिया एवं क्वींसलैंड प्रान्त में अवस्थित स्टोरेज नेटवर्क पर अभी तक लगभग 2.91 लाख टन कृषि उत्पादों की डिलीवरी हुई है एक अन्य बल्क हैंडलर- सीवीएच ग्रुप को पहली खेप 22 सितम्बर को जेराल्ड टन टर्मिनल पर प्राप्त हुई थी लेकिन उसने अभी तक अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट जारी नहीं की है। पिछले साल उसने 27 अक्टूबर को रिपोर्ट जारी की थी जबकि इस वर्ष 2 नवम्बर को रिपोर्ट जारी होने की संभावना है।
टर्मिनलों / भंडारण नेटवर्क पर कम मात्रा में उत्पाद पहुंचने से स्पष्ट संकेत मिलता है कि ऑस्ट्रेलिया में खराब मौसम के कारण दलहन सहित अन्य फसलों की कटाई-तैयारी की गति धीमी चल रही है।