पोस्ता में तेजी रही

05-Jan-2024 07:30 PM

नई दिल्ली । आज पोस्ता की कीमतों में तेजी रही। बाजार में चर्चा चल रही है कि सरकार ने पोस्ता आयात पर ड्यूटी बढ़ा दी है। हालांकि अभी तक सरकार द्वारा कोई सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।

आयात शुल्क बढ़ने के समाचारों से उत्पादक केन्द्रों की मंडियों सहित खपत केन्द्रों पर भी आज पोस्ता के भाव 20/30 रुपए प्रति किलो तक बढ़ाकर बोले गए।

हालांकि बढ़े भावों पर व्यापार कम था। नीमच मंडी में आज पोस्ता टिनोपाल का भाव 1180/1220 रुपए एवं गुलाब 970/1000 रुपए पर बोला गया। जबकि कोलकाता में टर्की का भाव 1230 रुपए पर बोला जा रहा था। दिल्ली  बाजार में भी टर्की शॉर्टेक्स का भाव 1200 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।