पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत में असाधारण वर्षा अलर्ट, फसलों पर संकट: भारत मौसम विज्ञान विभाग

06-Sep-2025 08:09 AM

पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत में असाधारण वर्षा अलर्ट, फसलों पर संकट: भारत मौसम विज्ञान विभाग
★ पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत के लिए अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी।
★ पूर्वी गुजरात (वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा) में शनिवार को अधिक वर्षा संभव, पूर्वी राजस्थान में शुक्रवार और शनिवार को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में रविवार को असाधारण वर्षा, सौराष्ट्र-कच्छ में शनिवार और रविवार को भारी वर्षा और कोकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और पूर्वी यूपी में भी अगले सप्ताह अलग-अलग दिनों पर भारी वर्षा की संभावना जताई।
★ तेज़ और लगातार बारिश से कई खरीफ फसलों पर बड़ा असर पड़ सकता है।
★ कपास: गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में जलभराव से पौधों को नुकसान और क्वालिटी पर खतरा।
★ सोयाबीन और दलहन: मध्यप्रदेश और राजस्थान में कटाई में देरी और दाना खराब होने की आशंका।
★ मूंगफली और बाजरा: गुजरात और राजस्थान में फसल गिरने और सड़ने का खतरा।
★ धान: उत्तराखंड, पूर्वी यूपी और छत्तीसगढ़ में खेतों में पानी भरने से रोग फैलने की संभावना।
★ सितंबर में होने वाली बारिश सभी खरीफ फसलों की उत्पादकता और क्वालिटी को प्रभावित कर सकती है।
★ यह बारिश भविष्य में सभी फसलों का भविष्य निर्धारित करेगी।