रबी 2024-25 सीजन बिजाई आकड़े
31-Dec-2024 08:48 AM
रबी 2024-25 सीजन बिजाई आकड़े
★ चना व मक्का को छोड़ सभी फसलों की बिजाई रफ़्तार/गति धीमी।
★ गेहूं, धान, चना, बिजाई गत वर्ष से अधिक, अन्य सभी फसलों की कमजोर।
★ गेहूं बिजाई गत वर्ष से 6.74 लाख हेक्टेयर उछलकर 320 लाख हेक्टेयर, धान की 76 हजार हेक्टेयर सुधरकर 14.37 लाख हेक्टेयर, 21 हजार हेक्टेयर बढ़कर 93.4 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ मक्का की गत वर्ष से 1.4 लाख हेक्टेयर उछलकर 19 लाख हेक्टेयर के पार।
★ धान को छोड़ गेहूं, चना, मक्का के दाम ऊंचे होने का असर बिजाई पर पड़ने लगा।
★ मसूर की बिजाई गत वर्ष से 33 हजार हेक्टेयर घटकर 17.43 लाख हेक्टेयर, मटर की मामूली घटकर 8.9 लाख हेक्टेयर, उड़द की 50 हजार हेक्टेयर घटकर 4.22 लाख हेक्टेयर व मूंग की मामूली घटकर 86 हजार हेक्टेयर में की गयी।
★ पिछले खरीफ सीजन में भी उड़द बिजाई में गिरावट आई थी।
★ मक्का को छोड़ सभी मोटे अनाजों की बिजाई में देखी गयी गिरावट।
★ भाव ऊंचे होने से मक्का बिजाई गत वर्ष से बढ़ी परन्तु ज्वार व बाजरा की घटी।
★ बाजरा जो सबसे अधिक राजस्थान में होता है में किसानों ने गेहूं को दी प्राथमिकता।
★ लगभग सभी तिलहनों की बिजाई में देखी गयी गिरावट, सरसों की बिजाई गत वर्ष से 5.23 लाख हेक्टेयर घटकर 88.5 लाख हेक्टेयर, अलसी की 16 हजार हेक्टेयर लुढ़ककर 2.68 लाख हेक्टेयर में की गयी, रबी मूंगफली की बिजाई गत वर्ष के बराबर यानी 3.32 लाख हेक्टेयर रही।
★ रबी बिजाई 90% पूरी हो चुकी है, सरसों बिजाई पूरी, गेहू की अंतिम पढ़ाव में, अन्य फसलों की बिजाई भी समाप्ति की ओर।
★ जिस अनुपात में बिजाई हुई उससे स्पष्ट है कि किसान जिन फसलों के दाम अधिक होते हैं उन्हीं को देतें है प्राथमिकता।
