रबी फसलों की कटाई 59% पहुंची: कृषि मंत्री

14-Apr-2025 09:21 AM

रबी फसलों की कटाई 59% पहुंची: कृषि मंत्री
★ कृषि मंत्री के अनुसार रबी दलहन की कटाई 91%, तिलहन की 87%, मोटे अनाज की 70% व धान की 33% पहुंची। गेहूं की कटाई 38% की जा चुकी है।
★ कृषि मंत्री के अनुसार इस वर्ष गेहूं की बिजाई 320 लाख हेक्टेयर में की गयी।
★ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार यानी सभी राज्यों में बिजाई ने पकड़ी रफ़्तार।
★ इसके अलावा ग्रीष्मकालीन फसलों की बिजाई 60.22 लाख हेक्टेयर पहुंची जो गत वर्ष 52.40 लाख हेक्टेयर थी। जिसमें धान का एरिया 32, दलहन का 11 व तिलहन का 7.3 लाख हेक्टेयर है।