राजस्थान में खरीफ फसलों का उत्पादन क्षेत्र 149.30 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा

28-Jul-2025 08:44 PM

जयपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून की अच्छी बारिश के सहारे राजस्थान में खरीफ फसलों का कुल उत्पादन क्षेत्र इस वर्ष 28 जुलाई तक बढ़कर 149.30 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया जो गत वर्ष की इसी अवधि के बिजाई क्षेत्र 239.70 लाख हेक्टेयर से 9.60 लाख हेक्टेयर अधिक है।

इसके तहत धान का क्षेत्रफल 253 लाख हेक्टेयर से सुधरकर 3.16 लाख हेक्टेयर, ज्वार का रकबा 6.20 लाख हेक्टेयर तथा मक्का का उत्पादन क्षेत्र 9.49 लाख हेक्टेयर से सुधरकर 9.66 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा। धान और मोटे अनाजों का कुल क्षेत्रफल 58.23 लाख हेक्टेयर से बढ़कर इस बार 61.02 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया। 

दलहन फसलों का उत्पादन क्षेत्र भी 31.68 लाख हेक्टेयर से उछलकर 35.29 लाख हेक्टेयर पर पहुंचा। इसके अंतर्गत मूंग का  बिजाई क्षेत्र 21.10 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 22.58 लाख हेक्टेयर, मोठ का रकबा 7.08 लाख हेक्टेयर से उछलकर 8.88 लाख हेक्टेयर,

उड़द का बिजाई क्षेत्र 2.94 लाख हेक्टेयर से सुधरकर 3.11 लाख हेक्टेयर, चौला का क्षेत्रफल 53 हजार हेक्टेयर से सुधरकर 58 हजार हेक्टेयर  और तुवर का उत्पादन क्षेत्र 3 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 14 हजार हेक्टेयर हो गया। 

तिलहन फसलों की बिजाई भी मूंगफली की वजह से 21.08 लाख हेक्टेयर से सुधरकर 21.37 लाख हेक्टेयर पर पहुंची। मूंगफली का उत्पादन क्षेत्र 8.07 लाख हेक्टेयर से उछलकर 9.59 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया मगर

सोयाबीन का बिजाई क्षेत्र 10.90 लाख हेक्टेयर से घटकर 9.70 लाख हेक्टेयर तथा तिल का क्षेत्रफल 1.85 लाख हेक्टेयर से फिसलकर 1.82 लाख हेक्टेयर पर अटक गया। दूसरी ओर अरंडी का रकबा 26 हजार हेक्टेयर से सुधरकर 27 हजार हेक्टेयर पर पहुंचा।  

नकदी फसलों में पिछले साल के मुकाबले चालू खरीफ सीजन के दौरान राजस्थान में कपास का उत्पादन क्षेत्र 5.03 लाख हेक्टेयर से उछलकर 6.28 लाख हेक्टेयर तथा ग्वार का रकबा 20.38 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 21.84 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया। राजस्थान मूंग, बाजरा और ज्वार का सबसे प्रमुख तथा मूंगफली एवं अरंडी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक प्रान्त है।