राज्यों से उर्वरको की जमाखोरी रोकने हेतु सख्त कदम उठाने का आग्रह

03-Apr-2026 03:42 PM

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री ने राज्य सरकारों से आग्रह किया है कि रासायनिक उर्वरको की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाए और बड़े पैमाने पर छापाकारी अभियान चलाया जाए। पिछले दिन केंद्रीय कृषि मंत्री की अध्यक्षता में प्रांतीय कृषि मंत्रियों की एक बैठक (वर्चुअल मीटिंग) आयोजित हुई जिसमे किसानो के पंजीकरण, उर्वरको के वितरण एवं पी एम-आशा के अंतर्गत दलहनों की खरीद जैसे विषयो पर विचार-विमर्श किया गया। 

देश भर के 19 राज्यों में अब तक 9.25 करोड़ किसान आई-डी का निर्माण हो चुका है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने अगले छह माह के अंदर 100 प्रतिशत कवरेज की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकारों को कृषि एवं राजस्व विभाग के बीच समन्वय बनाकर इसके लिए एक संयुक्त अभियान चलना चाहिए। 

कृषि मंत्री का कहना था कि सीमावर्ती राज्यों से उर्वरको को विदेश जाने से  रोकने के लिए विशेष सतर्कता की जरूरत है उर्वरको का सामान एवं समुचित वितरण सुनश्चित करने के लिए तकनीक पर आधारित सिस्टम का निर्माण होना चाहिए। हरियाणा में प्रचलित "मेरी फसल मेरा ब्यौरा" नामक स्कीम काफी अच्छी है। पीएम-आशा योजना के तहत एमएसपी पर दलहनों एवं तिलहनों की खरीद सुनिश्चित की जा रही है।