चीनी का उत्पादन उम्मीद से काफी कम होने की संभावना

03-Apr-2026 04:35 PM

मुंबई। अक्टूबर 2025 में आरम्भ हुए मौजूदा मार्केटिंग सीजन में पहले चीनी के घरेलू उत्पादन के बारे में बड़े-बड़े दावे किये जा रहे थे और सरकार ने भी  इस पर भरोसा करके 20 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दे दी। लेकिन सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे हकीकत भी सामने आने लगी। गन्ना की समुचित आपूर्ति नहीं होने से चीनी मिलो के बंद होने की रफ्तार गत वर्ष से तेज हो गई है।   

व्यापार विश्लेषणों के अनुसार देश में लगातार दूसरे वर्ष भी चीनी का उत्पादन इसके घरेलू उपयोग से कम होने की संभावना है जिससे मिलों के बकाया स्टॉक पर दबाव बढ़ेगा और कीमतों में तेजी मजबूती की संभावना रहेगी। निर्यात में वृद्धि होने पर स्थिति और भी खराब हो सकती है एक विश्लेषक का कहना है कि 2025-26 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन में चीनी का घरेलू उत्पादन 280 लाख टन से ऊपर पहुंचना मुश्किल लगता है देश की अधिकांश चीनी मिले पहले ही बंद हो चुकी है और जो अभी क्रियाशील है उन्हें गन्ना की आपूर्ति कम हो रही है। अगले दो-तीन सप्ताहों में लगभग सभी इकाइयां बंद हो सकती है। 

अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के दौरान देश में करीब 271 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ जो पिछले सीजन के कुल उत्पादन से करीब 10 लाख टन ज्यादा है।  चीनी की घरेलू खपत 285-290 लाख टन होने का अनुमान है जो इसके संभावित उत्पादन से ज्यादा है।