राज्यों, सार्वजनिक संस्थानों और भारत ब्रांड चावल के लिए बिक्री मूल्य बढ़ने की उम्मीद।

28-Jun-2025 07:02 PM

राज्यों, सार्वजनिक संस्थानों और भारत ब्रांड चावल के लिए बिक्री मूल्य बढ़ने की उम्मीद।
सूत्रों द्वारा प्राप्त एक पत्र के अनुसार OMSS एवं अन्य स्कीमों में चावल के रिज़र्व बिक्री भाव इस प्रकार रह सकते हैं।
राज्य सरकारों, उनकी एजेंसियों और सामुदायिक रसोई के लिए चावल का भाव ₹2,250 से बढ़ाकर ₹2,320 प्रति क्विंटल किया गया है। कुल 32 लाख टन तक बिक्री की सीमा तय है।
एथेनॉल के लिए डिस्टिलरियों को अब ₹2,320 प्रति क्विंटल पर चावल मिलेगा (पहले ₹2,250), सीमा 52 लाख टन।
छोटे व्यापारियों व व्यक्तियों को ₹2,890 (पहले ₹2,800) में चावल मिलेगा।
नेफेड, एनसीसीएफ व केंद्रीय भंडार को ₹2,480 (पहले ₹2,400) में मिलेगा।
25% टूटे चावल का ई-नीलामी मूल्य ₹2,890 (पहले ₹2,800) तय हुआ।
10% टूटे चावल की कीमत ₹3,090 (पहले ₹3,000)।
टूटा चावल ₹2,320 (पहले ₹2,250) में खुले बाजार में बेचा जाएगा।
FCI और खाद्य विभाग स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर बाजार में बिक्री का समय तय करेंगे।
20 लाख टन गेहूं और 30 लाख टन चावल आपातकालीन उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
1 जुलाई से नेफेड व अन्य को मिलने वाली ₹200 प्रति क्विंटल की छूट बंद होगी।