रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (RFMFI) ने कल ANNUAL WHEAT SURVEY REPORT 2026 जारी की

25-Apr-2026 08:39 AM

रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (RFMFI) ने कल ANNUAL WHEAT SURVEY REPORT 2026 जारी की
संजीव चोपड़ा, खाद्य सचिव ने कहा कि
★ पिछले 4 वर्षों में गेहूं खरीद में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया कभी खरीद घटी तो कभी बढ़ी। धान की आवक साल भर होती है परन्तु गेहूं केवल सीजन में एक बार आता है।
★ इस वर्ष गेहूं के कीमतें कम जिससे खरीद बढ़ सकती है।
★ जब सरकार ने 1202 लाख टन गेहूं उत्पादन का अनुमान दिया था उस समय मौसम सही था परन्तु उसके बाद मौसम खराब हुआ, सरकारी आकड़े अगले अनुमान में आयेंगे।
★ बारिश के कारण URS गेहूं खरीद शुरू की गयी। पहले खराब माल के हिसाब से किसानों के पैसे काटे जाते थे परन्तु अब नहीं, किसानों को URS गेहूं की पूरी MSP पर मिल रही है।
★ देश में इस महीने की शुरुआत में 220 लाख टन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध।
★ अब तक खरीद 164 लाख टन पहुँच, 98% किसानों का भुगतान 48 घंटों में हुआ।
★ बढ़ती आवक व फसल को देख खरीद लक्ष्य 345 लाख टन किया गया जो पहले 303 लाख टन था।
★ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड में खरीद लक्ष्य बढ़ाया गया जबकि अन्य राज्यों में बदलाव नहीं हुआ।
★ सरकार कितना गेहूं खरीदती है उस पर OMSS बिक्री निर्भर।