सीजन 2024-25: भारत में 77 चीनी मिलों ने गन्ना पेराई कार्य किया बंद
17-Feb-2025 10:52 AM
सीजन 2024-25: भारत में 77 चीनी मिलों ने गन्ना पेराई कार्य किया बंद
★ नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) की 15 फरवरी को जारी रिपोर्ट के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों में पेराई कार्य समाप्त हुआ है:
राज्य- मिलों की संख्या
कर्नाटक– 34
महाराष्ट्र– 30
तमिलनाडु– 4
उत्तर प्रदेश– 2
तेलंगाना– 2
उत्तराखंड– 2
मध्य प्रदेश– 1
हरियाणा– 1
गुजरात– 1
★ 15 फरवरी 2025 तक कुल 454 चीनी मिलों में गन्ना पेराई जारी। अब तक 2175.16 लाख टन गन्ने की पेराई से 197.65 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ।
★ पिछले वर्ष इसी अवधि में 505 मिलों ने 2277.37 लाख टन गन्ने की पेराई से 224.75 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।
★ इस सीजन में चीनी रिकवरी दर कम रही। 15 फरवरी 2025 तक औसत चीनी रिकवरी दर (एथेनॉल उत्पादन के लिए डायवर्जन को छोड़कर) 9.09% दर्ज की गई है, जबकि पिछले सीजन में यह 9.87% थी।
राज्यवार चीनी उत्पादन स्थिति
1. महाराष्ट्र:
★ 170 मिलें द्वारा 740.22 लाख टन गन्ने की पेराई कर 68.10 लाख टन चीनी का उत्पादन किया।
2. उत्तर प्रदेश:
★ 121 मिलों ने पेराई शुरू की, 119 अभी भी कार्यरत, 680.11 लाख टन गन्ने की पेराई से 63.25 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया।
3. कर्नाटक:
★ 79 में से 45 चीनी मिलें अभी भी कार्यरत, 437.65 लाख टन गन्ने की पेराई से 37.20 लाख टन चीनी उत्पादित की गई।
★ NFCSF के अनुसार, 2024-25 सीजन में कुल 270 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है, जबकि पिछले सीजन में 319 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।
