साप्ताहिक समीक्षा- चीनी
26-Jul-2025 07:49 PM
बेहतर कारोबार के साथ चीनी के दाम में अच्छी बढ़ोत्तरी
नई दिल्ली। पिछले कुछ सप्ताह से चीनी का मिल डिलीवरी भाव एवं हाजिर बाजार मूल्य सुस्त, स्थिर या नरम बना हुआ था और व्यापारियों- स्टॉकिस्टों के साथ-साथ खपतकर्ता उद्योगों द्वारा भी इसकी सीमित मात्रा में खरीद की जा रही थी। लेकिन 19-25 जुलाई वाले सप्ताह के दौरान चीनी में बेहतर कारोबार हुआ जिसमें इसकी कीमतों में अच्छी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अगले महीने से त्यौहारी सीजन शुरू होने वाल है।
मिल डिलीवरी भाव
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान चीनी का मिल डिलीवरी भाव पूर्वी उत्तर प्रदेश में 60 रुपए प्रति क्विंटल एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में 50-50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गया जबकि पंजाब में 4021/4221 रुपए प्रति क्विंटल के पिछले स्तर पर ही स्थिर रहा। बिहार में भाव 20 रुपए नरम पड़ गया। लेकिन गुजरात में चीनी का मिल डिलीवरी मूल्य 70-90 रुपए बढ़कर 3891/4090 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
हाजिर भाव
चीनी के हाजिर बाजार मूल्य में भी तेजी-मजबूती का माहौल देखा गया। दिल्ली में इसका लाख 110 रुपए उछलकर 4290/4390 रुपए प्रति क्विंटल, इंदौर में 75 रुपए बढ़कर 4200/4300 रुपए प्रति क्विंटल, रायपुर में 2500 रुपए सुधरकर 4125/4200 रुपए प्रति क्विंटल तथा मुम्बई (वाशी) में 30 रुपए बढ़कर 3920/4120 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। चीनी का नाका पोर्ट डिलीवरी मूल्य भी 30 रुपए की वृद्धि के साथ 3870/4070 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। कोलकाता में भाव काफी हद तक स्थिर बना रहा।
टेंडर
चीनी के टेंडर मूल्य में कुछ सुधार आया। महाराष्ट्र में यह 15-30 रुपए सुधरकर 3832/3900 रुपए तथा कर्नाटक में 45-60 रुपए बढ़कर 3815/3970 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
उत्पादन
चीनी का घरेलू उत्पादन 2024-25 के सीजन में घटकर 260 लाख टन के आसपास सिमट जाने का अनुमान है।
कोटा
सरकार ने जुलाई के लिए 22 लाख टन का फ्री सेल कोटा जारी किया था और अगस्त के लिए भी लगभग इतना ही कोटा छोड़े जाने की संभावना है। नए कोटे की घोषणा 28 तारीख को हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो चीनी का भाव आगे मजबूत रह सकता है।
