साप्ताहिक समीक्षा-चना
20-Sep-2025 08:51 PM
ग्राहकी का अभाव बना रहने से चना की कीमतों में गिरावट जारी
नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में मंदी का रुख कायम रहा। ग्राहकी में लगातार बनी कमजोरी, दाल मिलर्स की सीमित लिवाली और आयात दबाव के चलते देश की प्रमुख मंडियों में चने की कीमतों में गिरावट देखी गई। दाल मिलर्स की मांग फिलहाल बेहद शांत है क्योंकि चना दाल में अपेक्षित उठाव नहीं देखा जा रहा है। खुदरा स्तर पर भी उपभोक्ता मांग कमजोर बनी हुई है, जिससे दाल की खपत में कोई उल्लेखनीय तेजी नहीं दिख रही है। ऐसे में मिलर्स फिलहाल भारी खरीदारी से बच रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और तंजानिया से चने के सस्ते सौदों के चलते भी घरेलू बाजार में दबाव बना हुआ है। इन देशों से आने वाले महीनों के लिए चना अपेक्षाकृत कम दरों पर बिक रहा है, जिससे भारतीय खरीदारों का रुझान भी कमजोर हुआ है। मांग कमजोर बनी रहने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5900 रुपए व राजस्थान लाइन 5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली का दबाव बना रहने व लिवाली शांत पड़नेआयातित चना की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इसगिरावट के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5600 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5800 रुपए व मुंद्रा 5650/5675 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की कमजोर मांग के चलते इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में इस साप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5000/5400 रुपए जयपुर 6025 रुपए बीकानेर 5450/5650 रुपए किशनगढ़ 5500/5550 रुपए व कोटा 4800/5400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5800/6150 रुपए लातूर 5600/5700 रुपए अकोला 5975/6000 रुपए नागपुर 5975/6000 रुपए व अहमदनगर 5700/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5600/5700 रुपए गंजबासोदा 5400/5700 रुपए सागर 5400/5700 रुपए कटनी 5925/6000 रुपए व इंदौर 5750/5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से कानपुर चना की कीमतों में गत साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत 6000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर चना की कीमतों इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 5750/5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
चना दाल
चना की गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6850/7250 रुपए भाटापरा 7050/7150 रुपए कटनी 7350 रुपए,गुलबर्गा 7600/7800 रुपए जलगांव 7200 रुपए इंदौर 7300 रुपए जयपुर 6775 रुपए व कानपुर 6700/6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
