सीमित आवक और मजबूत मांग से चना में तेजी का रुख, कमजोर बिजाई से नई फसल को लेकर चिंता बढ़ी
नई दिल्ली। उत्पादक मंडियों में चना की सीमित आवक, स्टॉकिस्टों की सुस्त बिकवाली तथा दाल मिलर्स की मजबूत मांग के चलते चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में चना की कीमतों में तेजी का रुख बना रहा। निचले भावों पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने तथा खपत का सीजन होने के कारण चना दाल एवं बेसन की मांग बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप दाल मिलों की खरीदारी में सुधार आया है, जिससे बाजार को मजबूती मिल रही है। चालू रबी सीजन में चना की बिजाई की गति धीमी बनी हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक चना की बिजाई 51.58 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.19 लाख हेक्टेयर कम है। बिजाई में आई इस गिरावट से आगामी उत्पादन को लेकर बाजार की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, आगे होने वाली बिजाई और मौसम की स्थिति के आधार पर फसल की संभावनाएं स्पष्ट होंगी। दूसरी ओर, उत्पादक राज्यों की मंडियों में पुराने चने का बचा हुआ स्टॉक सीमित मात्रा में रह गया है, जबकि घरेलू चने की नई फसल की आवक मार्च-अप्रैल में शुरू होने की संभावना है। ऐसे में नई फसल की आवक शुरू होने तक बाजार में आपूर्ति को लेकर चिंता बनी रहने की आशंका है। सीमित उपलब्धता के बीच स्टॉकिस्ट भी निचले भावों पर माल बेचने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिससे कीमतों को अतिरिक्त समर्थन मिल रहा है। आयात के मोर्चे पर भी घरेलू बाजार को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। ऑस्ट्रेलिया एवं तंजानिया से आयातित चने की पड़त महंगी बैठ रही है, जिसके कारण आयातित माल घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे घरेलू चने की मांग और कीमतों को समर्थन मिल रहा है। दाल मिलर्स की मांग मजबूत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 300 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल देखा गया और इस उछाल के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 7950/7975 रुपए व राजस्थान लाइन 8000/8025 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान आयातित चना के बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। लिवाली बनी रहने से आयातित चना के भाव 100/150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में मुंबई बंदरगाह पर तंजानिया चना 7500 रुपये प्रति क्विंटल, नवाशेवा बंदरगाह पर ऑस्ट्रेलिया चना 7800 रुपये तथा मुंद्रा बंदरगाह पर आयातित चना 7700 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
राजस्थान
दाल मिलर्स की लिवाली बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 150/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6200/7250 रुपए जयपुर 8050 रुपए बीकानेर 7200/7600 रुपए किशनगढ़ 7400/7550 रुपए व कोटा 6800/7250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 7000/8100 रुपए लातूर 7700/7750 रुपए अकोला 8000 रुपए नागपुर 8000 रुपए व अहमदनगर 7800/8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
मांग बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 7000/7500 रुपए गंजबासोदा 6800/7300 रुपए सागर 7000/7400 रुपए कटनी 7650/7725 रुपए व इंदौर 7800/7950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली मजबूत बनी रहने से कानपुर चना की कीमतों में इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार रायपुर चना कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 7900/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
चना दाल
चना की तेजी समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 200/250 रुपए क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9200/9550 रुपए भाटापरा 9400/9450 रुपए कटनी 9300 रुपए,गुलबर्गा 9200/9300 रुपए जलगांव 9400/10000 रुपए जयपुर 9150 रुपए व कानपुर 9000/9100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।