सीमित उपलब्धता और मजबूत मांग से मटर में तेजी जारी
कानपुर।स्टॉकिस्टों एवं आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने तथा मांग मजबूत बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में मटर की कीमतों में तेजी का रुख बना रहा। पोर्ट पर सीमित उपलब्धता और उत्पादक मंडियों में कमजोर आवक ने भी बाजार की तेजी को समर्थन दिया है। चना की कीमतों में आई तेजी के बाद दाल मिलर्स के लिए मटर का विकल्प के रूप में महत्व बढ़ गया है। चना महंगा होने से बेसन एवं दाल निर्माण में मटर की मांग को प्रोत्साहन मिल रहा है। उपलब्धता की तुलना में मांग में सुधार आने के कारण आयातकों एवं स्टॉकिस्टों ने बिकवाली घटा दी है, जिससे बाजार में उपलब्ध माल सीमित बना हुआ है। पिछले वर्ष मटर की बिजाई कमजोर रहने से उत्पादन प्रभावित हुआ था। इसके परिणामस्वरूप घरेलू बाजार में पुराने स्टॉक की उपलब्धता सीमित बनी हुई है। ऐसे में आयातित माल की आवक और बंदरगाहों पर उपलब्ध स्टॉक बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वैश्विक बाजार में भी मटर की आपूर्ति एवं व्यापारिक परिस्थितियां महत्वपूर्ण बनी हुई हैं। आयतको की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरन आयातित मटर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव मुंद्रा बंदरगाह पर कनाडा मटर 4900 रुपये तथा रूस 4800 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। वहीं हजीरा बंदरगाह पर कनाडा मटर 4950 रुपये और रूस मटर 4850 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। सीमित उपलब्धता, कमजोर बिकवाली और मांग में सुधार के चलते चालू सप्ताह के दौरान घरेलू मंडियों में भी मटर की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला। लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में कानपुर 5200 रुपए ललितपुर 4300/4650 रुपए उरई 4400/4700 रुपए राठ 4600/4800 रुपए व महोबा 4500/5000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मटर दाल
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव कानपुर 5550/5600 रुपए व इंदौर 5700/5800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।