Home News

साप्ताहिक समीक्षा- सोयाबीन

28-Nov-2026 08:07 PM

साप्ताहिक समीक्षा- सोयाबीन
तिलहन बाजार में मंदी के असर से सोयाबीन का भाव नरम

नई दिल्ली। आमतौर पर 21-27 नवम्बर वाले सप्ताह के दौरान खाद्य तेल- तिलहन बाजार में नरमी का माहौल देखा गया जिसके असर से सोयाबीन एवं सोया तेल के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई। इसका प्लांट डिलीवरी मूल्य मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं राजस्थान में 150 से 350 रुपए प्रति क्विंटल तक नीचे आ गया। इसके बावजूद कीमत 7500 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर ही रही। महाराष्ट्र में फसल काफी कमजोर है। 
सोया रिफाइंड (तेल)  
सोया रिफाइंड तेल की कीमतों में भी प्रति 10 किलो पर 10 से 30 रुपए तक की गिरावट देखी गई। लग्नसरा कस सीजन होने के बावजूद कीमतों में नरमी रही क्योंकि पहले ही यह काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। सोया तेल का भाव कोटा में 1430 रुपए प्रति 10 किलो पर स्थिर रहा जबकि कांडला में 5 रुपए फिसलकर 1375 रुपए, मुम्बई में 10 रुपए गिरकर 1390 रुपए तथा हल्दिया में 15 रुपए घटकर 1370/1375 रुपए प्रति 10 किलो पर आ गया।
आवक 
उत्पादन का पीक समय होने के बावजूद मंडियों में सोयाबीन की आवक अपेक्षाकृत कम हो रही है।  राष्ट्रीय स्तर पर इसकी आवक 25 नवम्बर को 5.65 लाख बोरी, 26 नवम्बर को 5.45 लाख बोरी एवं 27 नवम्बर को 5.40 लाख बोरी (प्रत्येक बोरी 100 किलो) दर्ज की गई। 
सोया डीओसी (खल)  
सोया डीओसी में मांग कमजोर रही जिससे कीमतों में 1500 से 3500 रुपए प्रति टन तक की गिरावट दर्ज की गई। निर्यात की पैरिटी भी नहीं है।