साप्ताहिक समीक्षा-चना

15-Feb-2025 08:21 PM

बिकवाली का दबाव बढ़ने से चना की कीमतों में गिरावट               
    
नई दिल्ली। बढ़े भावों पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। चना दाल व बेसन में उठाव कमजोर बना रहने से चना में दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई जिस कारण बढ़ती कीमतों को समर्थन नहीं मिल रहा है। उत्पादक मंडियों में नए चना की उपलब्धता बढ़ने लगी है व मार्च माह से मध्य प्रदेश व राजस्थान की भी नयी आवक शुरू हो जाएगी व ऑस्ट्रेलिया से आयात भी जारी है जिससे कीमतों पर आ सकता है दबाव। इन सभी कारणों को देखते को मुनाफावसूली बिक्री करते रहना लाभदायक रहेगा। दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में मध्यप्रदेश लाइन 6025/6050 रुपए व राजस्थान लाइन 6125/6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से इस  साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 50 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5725/5750 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 5875/5900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
राजस्थान 
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5000/5550 रुपए जयपुर 6125/6175 रुपए बीकानेर 5800/5900 रुपए किशनगढ़ 5000/5400 रुपए व कोटा 4500/5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की सुस्त मांग के चलते  चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5700/5900 रुपए अकोला 6050/6100 रुपए नागपुर 6025/6050 रुपए उदगीर 5500/5800 रुपए व अहमदनगर 5900/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
मांग मजबूत बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5900/6100 रुपए गंजबासोदा 5500/6000 रुपए सागर 5500/6000 रुपए कटनी 6300/6375 रुपए व इंदौर 5950/6200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 5850/5900 रुपए व नया 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर  सप्ताहांत में 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
चना दाल    
चना की गिरावट के असर  व  मांग कमजोर बनी रहने  से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7100/7450 रुपए भाटापरा 7250 रुपए कटनी 7600 रुपए,गुलबर्गा 7200/7400 रुपए जलगांव 7250 रुपए इंदौर 7000/7200 रुपए जयपुर 7000 रुपए व कानपुर 7300/7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।