साप्ताहिक समीक्षा-चना

29-Mar-2025 08:04 PM

लिवाली बेहतर बनी रहने से चना की कीमतों में बढ़त   
                    
नई दिल्ली। स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग मजबूत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना की कीमतों में तेजी का रुख रहा। केन्द्र सरकार ने मई 2024 में देसी चना के आयात को शुल्क मुक्त कर दिया था और इसकी समय सीमा को क्रमिक रूप से बढ़ाते हुए 31 मार्च 2025 तक निर्धारित किया था। शुल्क मुक्त आयात की अवधि समाप्त होने से पूर्व ही सरकार ने इस पर 10 प्रतिशत का मूल सीमा शुल्क (बेसिक कस्टम ड्यूटी) लगाने का निर्णय लिया है जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो जाएगा। घरेलू प्रभाग में चना के नए माल की जोरदार आवक होने लगी है और सरकार केन्द्रीय बफर स्टॉक के लिए विशाल मात्रा में इसकी खरीद करना चाहती है। अभी तक विभिन्न उत्पादक राज्यों में करीब 28 लाख टन चना की खरीद की मंजूरी दी जा चुकी है। इसकी खरीद 5650 रुपए प्रति किटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होती है। दाल मिलर्स की मांग मजबूत होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में मध्यप्रदेश लाइन 5575/5600 रुपए व राजस्थान लाइन 5675/5700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 50 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में भी 75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5500 रुपए व नवा सेवा ऑस्ट्रेलिया 5600/5625  रुपए व मुंद्रा 5575/5600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
राजस्थान 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली बेहतर होने से  इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4600/5150 रुपए जयपुर 5650 रुपए बीकानेर 5300/5500 रुपए किशनगढ़ 5080/5150 रुपए व कोटा 5000/5300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
उत्पादक मंडियों में आवक का दबाव कम होने व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5500/6000 रुपए अकोला 5850/5925 रुपए नागपुर 5875/5900 रुपए उदगीर 5200/5600 रुपए व अहमदनगर 5400/5600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
मध्य प्रदेश
मांग बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5500/5600 रुपए गंजबासोदा 5200/55550 रुपए सागर 5200/5500 रुपए कटनी 5850/5900 रुपए व इंदौर 5700/5950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गया और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 5850/6000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 150  रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव  सप्ताहांत में 5950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
चना दाल    
चना की तेजी के समर्थन व  मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6800/7100 रुपए भाटापरा 6900 रुपए कटनी 7250 रुपए,गुलबर्गा 6800/7000 रुपए जलगांव 7100 रुपए इंदौर 6400/6700 रुपए जयपुर 6550 रुपए व कानपुर 6900/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।