साप्ताहिक समीक्षा-चना

28-Jun-2025 06:54 PM

मांग में सुधार होने से चना की कीमतों में सुधार      

नई दिल्ली। प्रमुख उत्पादक मंडियों में चना की आवक इस सप्ताह सीमित बनी रही, जिससे बाजार में चना की कीमतों में सुधार देखने को मिला। मांग में आई तेजी ने कीमतों को समर्थन मिला। सप्ताह के मध्य तक लिवाली गतिविधियां मजबूत रहीं, जिससे चना की कीमतों में तेजी देखी गई। हालांकि सप्ताहांत तक आते-आते लिवालों की ओर से रुचि में कुछ कमी दर्ज की गई, जिससे भावों में हल्की गिरावट आ गई। आगामी सप्ताहों में यदि मांग बनी रहती है और आवक में खास बदलाव नहीं होता, तो चना बाजार में तेजी देखी जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया में चना का स्टॉक कम है और भारत को निर्यात में गिरावट देखी गई है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में फरवरी में 2,32,687 टन और मार्च में 33,000 टन चना निर्यात किया, परन्तु अप्रैल में निर्यात न के बराबर रहा।आगामी महीनों में अब केवल अफ्रीका से ही आयात संभव है। बड़ी मात्रा में आयात अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। दाल मिलर्स की पूछ परख बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 25 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया  और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5725/5750 रुपए व राजस्थान लाइन 5775/5800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
पोर्ट 
मुंबई पोर्ट पर इस समय चना की उपलब्धता में कमजोर बनी हुई है। जिसे देख आयातकों की बिकवाली धीमी की। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बेहतर होने से आयातित चना की कीमतों में इस 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5750 रुपए ऑस्ट्रेलिया 5875/5900 रुपए व मुंद्रा 5625/5650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
राजस्थान 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग में सुधार होने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5300 रुपए जयपुर 5775 रुपए बीकानेर 5400/5450 रुपए किशनगढ़ 5350/5365 रुपए व कोटा 4800/5300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5700/6200 रुपए लातूर 6000/6100 रुपए अकोला 6050 रुपए नागपुर 5950 रुपए व अहमदनगर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5500/5600 रुपए गंजबासोदा 5400/5500 रुपए सागर 5400/5600 रुपए कटनी 5750/5850 रुपए व इंदौर 5850/6050 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से  चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 5950/6050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना भी  इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल सुधरकर सप्ताहांत में 5850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   
चना दाल    
चना की तेजी  के समर्थन व  लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 50/100 रुपए क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6725/7075 रुपए भाटापरा 6950 रुपए कटनी 7000 रुपए,गुलबर्गा 6800/7000 रुपए जलगांव 7100/7650 रुपए इंदौर 6800/7000 रुपए जयपुर 6575 रुपए व कानपुर 6600/6650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।