साप्ताहिक समीक्षा - चीनी
19-Jul-2025 08:30 PM
थोड़ी बहुत कारोबार होने से चीनी के दाम में सुधार
नई दिल्ली। हाल की गिरावट के बाद 12-18 जुलाई वाले सप्ताह के दौरान स्टॉकिस्टों की थोड़ी-बहुत लिवाली से चीनी के मिल डिलीवरी मूल्य तथा हाजिर बाजार भाव में कुछ सुधार दर्ज किया गया।
कोटा
जुलाई के लिए सरकार ने 21 लाख टन चीनी का फ्री सेल कोटा आवंटित किया है जो ज्यादा बढ़ा नहीं है लेकिन देश के विभिन्न भागों में जोरदार बारिश होने तथा तापमान घटने से इसकी औद्योगिक मांग एवं खपत प्रभावित हो रही है। इससे कीमतों में सीमित तेजी-मंदी का माहौल देखा जा रहा है।
मिल डिलीवरी भाव
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान चीनी का मिल डिलीवरी भाव पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 रुपए तथा मध्य प्रदेश में 5 रुपए प्रति क्विंटल नरम पड़ गया जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 45 रुपए और पंजाब में 10 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। बिहार एवं गुजरात में भी चीनी के दाम में तेजी दर्ज की गई।
हाजिर भाव
चीनी का हाजिर बाजार भाव दिल्ली में 4080-4280 रुपए प्रति क्विंटल के पुराने स्तर पर स्थिर रहा मगर इंदौर में 25 रुपए बढ़कर 4125/4225 रुपए प्रति क्विंटल, कोलकता में 10-20 रुपए सुधरकर 4260/4360 रुपए प्रति क्विंटल मुम्बई (वाशी) में 10 रुपए सुधरकर 3890/4090 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा गया। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के रायपुर में चीनी का हाजिर बाजार भाव 25-50 रुपए की गिरावट के साथ 4075/7150 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। चीनी का नाका पोर्ट डिलीवरी मूल्य 10 रुपए के सुधार के साथ 3840/4040 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा।
टेंडर
आमतौर पर चीनी के टेंडर मूल्य में बढ़ता देखी गई। महाराष्ट्र में यह 5 रुपए सुधरने के साथ 3770/3900 रुपए प्रति क्विंटल तथा कर्नाटक में 10 रुपए बढ़कर 3780/3890 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। मांग निकलने से मिलर्स को टेंडर मूल्य बढ़ाने का अवसर मिल गया।
आपूर्ति एवं उपलब्धता
चीनी की आपूर्ति एवं उपलब्धता की स्थिति सामान्य बनी हुई है। समझा जाता है कि 2024-25 के मार्केटिंग सीजन हेतु सरकार ने जो 10 लाख टन चीनी का निर्यात कोटा निर्धारित किया है उसमें से कुछ स्टॉक बच जाएगा। क्योकि इसका वास्तविक शिपमेंट 7-8 लाख टन से ज्यादा होने की संभावना नहीं है। इधर जून माह के लिए नियत कोटे में से भी करीब एक लाख टन चीनी की बिक्री नहीं हो पाई। कुल मिलाकर घरेलू बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव के साथ चीनी का भाव स्थिर बना हुआ है।
