साप्ताहिक समीक्षा-चना

19-Jul-2025 08:59 PM

ग्राहकी का समर्थन मिलने से चना की कीमतों में तेजी     

नई दिल्ली।चालू सप्ताह के दौरान चना बाजार में तेजी का रुख बना रहा। उत्पादक मंडियों में चना की आवक सीमित बनी हुई है, जबकि पोर्ट पर आयातित चना की उपलब्धता भी कमजोर देखी जा रही है। इन परिस्थितियों में बाजार में लिवाली मजबूत बनी हुई है, जिससे चना की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है। इधर, बेसन और चना दाल में मांग निकलने से चना दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ी है। त्योहारी सीजन की मांग को देखते हुए दाल मिलर्स की खरीदारी में तेजी देखी जा रही है। यदि मौजूदा हालात बने रहते हैं तो चना की कीमतों में आगे और तेजी संभव है। दाल मिलर्स की मांग बेहतर होने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्तहांत में मध्य प्रदेश लाइन 6150/6175 रुपए व राजस्थान लाइन 6200/6225 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
पोर्ट 
पोर्ट पोर्ट पर उपलब्धता कमजोर पड़ने व आयातकों की बिकवाली सुस्त पड़ने से आयातित चना की कीमतों में इस साप्ताह 250/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 6050/6075 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 6200/6225 रुपए व मुंद्रा 6025/6050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
राजस्थान 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग मजबूत बनी रहने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 250/400 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5100/5650 रुपए जयपुर 6300 रुपए बीकानेर 5700/5900 रुपए किशनगढ़ 5750/5800 रुपए व कोटा 5500/5900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5700/6200 रुपए लातूर 6000/6150 रुपए अकोला 6050 रुपए नागपुर 6000 रुपए व अहमदनगर 5600/5800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
मध्य प्रदेश
लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 250/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5900/5950 रुपए गंजबासोदा 5500/6000 रुपए सागर 5600/6000 रुपए कटनी 6150/6200 रुपए व इंदौर 6200/6350 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग मजबूत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहांत में 6125/6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना की कीमतों में  इस साप्ताह 275 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 6200/6225 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   
चना दाल    
चना की तेजी समर्थन व ग्राहकी निकलने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 250/400 रुपए क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7250/7600 रुपए भाटापरा 7100/7150 रुपए कटनी 7275 रुपए,गुलबर्गा 7200/7400 रुपए जलगांव 7300/7700 रुपए इंदौर 7150/7250 रुपए जयपुर 7275 रुपए व कानपुर 6900/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।